रायपुर। रायपुर में बिलकुल फिल्मी अंदाज में एक लड़की का अपहरण किया गया। तेलीबांधा श्यामनगर में रहने वाले इलेक्ट्रिक सामान के कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर दीपक कुकरेजा की बेटी खुशी का अपहरण पूरी प्लानिंग के साथ किया गया। पिछले दो दिनों से एक मोटरसाइकिल खुशी की स्कूल बस का पीछा कर रही थी। अपहरणकर्ता शुक्रवार शाम पौने पांच बजे तेजी से आए और पलक झपकते ही खुशी को कार में ठूंसकर ले भागे, इससे यह आशंका है कि किडनैपर पेशेवर हैं। उन्होंने अपहरण करने के पहले तगड़ी प्लानिंग की। इससे शहर में सनसनी फैल गई।
पूरा घटनाक्रम मय तस्वीरों के आगे की स्लाइड में