रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनील कुमार ने शुक्रवार को फिर महानदी मंत्रालय में छापामार शैली में निरीक्षण किया। खास बात यह कि आज उन्होंने किसी भी अधिकारी-कर्मचारी से कुछ नहीं कहा। इसी वजह से मंत्रालयीन स्टाफ में सस्पेंस कायम है और वे तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
मुख्य सचिव हर बार की तरह आज भी कर्मचारियों से पहले मंत्रालय पहुंच गए थे। ठीक सुबह 10 बजे वे गेट नंबर - डी पर पहुंच गए, जहां से आम जनता व कर्मचारी आते जाते हैं के सामने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद सड़क तक गए और बसों के रुकने के स्थान पर पहुंच गए। तब कर्मचारियों को लेकर आने वाली बसें आना प्रारंभ हुई थीं।