पूर्व डीजीपी की विदाई आज
rajesh joshi | Dec 08, 2012, 14:41PM IST
रायपुर। राज्य के निवर्तमान डीजीपी अनिल एम नवानी को आज रात आठ बजे पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में विदाई दी जाएगी।
पुलिस आफिसर्स मेस में इसके लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें नए डीजीपी रामनिवास के अलावा प्रदेश के सभी प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौजूद रहेंगे। कई सालों बाद किसी डीजीपी को विदाई दी जा रही है।






