खुशी के किडनैपरों पुलिस की पकड़़ से दो कदम दूर

रायपुर। तेलीबांधा श्यामनगर से शुक्रवार की शाम खुशबू उर्फ खुशी कुकरेजा का अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने अपहरण की साजिश रचने से लेकर एक-एक आरोपी की पहचान कर ली है। खुशी के किडनैपिंग की प्लानिंग करने वाले आरोपी को छोड़कर बाकी सभी को दबोचा जा चुका है।
हालांकि पुलिस के अधिकारी अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। यह संकेत दिया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों से बस दो कदम दूर है। यानी पूरे घटनाक्रम से केवल पर्दा उठना ही बचा है।
एसएसपी दिपांशु काबरा ने केवल इतना ही कहा है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि रविवार को दोपहर तक पुलिस अपहरण के कारणों और घटनाक्रम को लेकर संशय में थी। दरअसल अपहर्ताओं का साथी अलग-अलग बयान देकर पुलिस को उलझन में डाल रहा था। क्राइम ब्रांच और पुलिस के अधिकारियों ने इस केस को चुनौती मानते हुए पूरी ताकत झोंक दी।
खिरकार शाम को किडनैपिंग के कारणों को लेकर छाए संशय के बादल छंट गए। शनिवार की पूरी रात तलाश करने और रविवार को दिनभर सभी संभावित ठिकानों पर दबिश का नतीजा सामने आ गया। तेलीबांधा श्यामनगर गली नंबर-6 में रहने वाले दीपक कुकरेजा की बेटी खुशी का शुक्रवार की शाम घर के सामने से अपहरण कर लिया गया था। खुशी एनएच गोयल स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा है। वह शाम को स्कूल से घर लौट रही थी।
तेलीबांधा चौराहे पर स्कूल बस से वह उतरी और पैदल घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान रिट्ज कार में आए अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। किडनैपिंग के चार आठ घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया गया। पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर किडनैपरों ने उसे दूधाधारी मठ के सामने स्थित सत्संग भवन के पिछले हिस्से में छोड़ दिया।






