रायपुर-मैनपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अंतर्गत आदिवासी ब्लाक मैनपुर में स्वास्थ्य सुविधा का हाल-बेहाल है। यहां डेढ़ लाख लोगों के लिए एकमात्र सामुदायिक केंद्र में मात्र एक डाक्टर है। 50 उपस्वास्थ्य केंद्र में से 30 में ताले इसलिए लगे हैं। इलाज समय पर नहीं मिलने से अकाल मरने वालों की संख्या हर साल बढ़ जाती है।
मैनपुर ब्लाक में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, इसके अंतर्गत 70 ग्राम पंचायत के 170 गांव के 1.56 लाख लोग निर्भर हैं। यहां के लिए आठ डाक्टर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में एक ही डाक्टर हैं यानी एक लाख से अधिक लोगों के लिए एक ही डाक्टर है, सात पद रिक्त हैं।
आगे पढ़िए रियल इंडिया की पूरी स्टोरी