विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> हाईप्रोफाइल किडनैपिंग की मिनट टू मिनट कहानी

PHOTOS: यही हैं ग्यारह साल की खुशी के दो परिचित गुनहगार

1 of 9 Photos
रायपुर। तेलीबांधा श्यामनगर से खुशी का सरेआम अपहरण कर सनसनी फैलाने वाले किडनैपरों को क्राइम ब्रांच की टीम ने बिलकुल फिल्मी अंदाज में दबोचा। किडनैपरों की पहचान होने के बाद क्राइम ब्रांच ने उनके परिवार वालों को घेरा। परिवार और दोस्तों से मिले क्लू के आधार पर ओडिशा की ओर तीन टीमें रवाना की गई। इन्हीं टीमों ने सोमवार की शाम सराईपाली के पास एक तिगड्डे में किडनैपरों की कार को घेर लिया।
 
 
जसविंदर सिंह उर्फ विक्की और प्रबदीप सिंह उर्फ लक्की की पहचान शुक्रवार को अपहरण होने के 24 घंटे के भीतर ही हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने उनके सभी करीबियों का अपने घेरे में लिया। अलग-अलग स्तर पर की गई पूछताछ के बाद उनकी लोकेशन का पता चल गया। किडनैपरों के मोबाइल फोन हालांकि बंद थे, लेकिन घर से जाने के समय उन्होंने अपने करीबियों को बताया था कि ओडिशा की ओर जा रहे हैं। ओडिशा में कोमाखान, बरगड़ और संबलपुर में उनकी रिश्तेदारी है। पुलिस ने अपने जासूसों के जरिये पता लगवाया। किडनैपरों की सफेद रिट्ज कार उस रोड से गुजरने की पुष्टि हो गई।
 
उसके बाद एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के टीआई रमाकांत साहू, सब इंस्पेक्टर गौरव तिवारी और कलीम खान के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई। तीनों टीमों को अलग-अलग टास्क दिए गए।
 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें कैसे चला पूरा आपरेशन 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment