विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> अलॉटमेंट कराने के बाद भी मकान लेने में डॉक्टर उदासीन

अलॉटमेंट कराने के बाद भी मकान लेने में डॉक्टर उदासीन

pilu ram sahu | Dec 12, 2012, 10:36AM IST
 
 


रायपुर। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अलाटमेंट के बाद भी क्वार्टरों में नहीं रह रहे हैं। इससे नाराज प्रबंधन ने ऐसे डॉक्टरों का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल कांप्लेक्स में सुरक्षा नहीं होने के कारण वे क्वार्टर में शिफ्ट नहीं हो रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 23 अक्टूबर को प्रोफेसर रैंक के पांच व 30 एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर रैंक के डॉक्टरों को ई व एफ टाइप के क्वार्टरों का आवंटन किया था। डीन डॉ. एके शर्मा ने सभी डॉक्टरों को एक हफ्ते में शिफ्ट होने के निर्देश दिए थे, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अधिकतर डॉक्टरों ने क्वार्टर झांक कर भी नहीं देखा है।

वर्तमान में केवल पांच असिस्टेंट प्रोफेसर रैंक के डॉक्टर यहां निवास कर रहे हैं। एक एचओडी का क्लीनिक भी चल रहा है। अधिकतर डॉक्टरों में ऐसे भी हैं, जो अलाटमेंट के बाद भी चाबी लेना उचित नहीं समझा। ऐसे डॉक्टरों का क्वार्टर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

इसके लिए जरूरतमंद डॉक्टरों से आवेदन मंगाया गया है। अभी अलाटमेंट नहीं किया गया है। क्वार्टरों का आवंटन डॉक्टरों की वरिष्ठता के अनुसार किया गया है। अधिकतर डॉक्टरों के पास स्वयं का मकान है। यही कारण है कि वे अलाटमेंट के बाद भी क्वार्टर में शिफ्ट होना जरूरी नहीं समझ रहे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment