विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> डेड बॉडी पर हो गई रस्साकशी, जबरन उठा ले गए लोग

डेड बॉडी पर हो गई रस्साकशी, जबरन उठा ले गए लोग

rakesh malviya | Dec 18, 2012, 14:46PM IST
 
 


रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आंबेडकर हॉस्पिटल में रविवार को शव का पोस्टमार्टम (पीएम) नहीं कराने को लेकर मृतक के परिजनों ने जमकर तोडफ़ोड़ की। अस्पताल की पुलिस चौकी के जवान व सुरक्षा गार्डों के साथ जमकर झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान कुछ गार्डों को चोट भी आई है।

मृतक निराकार नायक के परिजन डेड बॉडी को मर्चूरी के बाहर से जबर्दस्ती उठाकर घर ले गए। सूचना पर गुढिय़ारी थाना टीआई दलबल के साथ पहुंचे और घर से शव को उठाकर मर्चूरी ले आए। तब कहीं जाकर बॉडी का पोस्टमार्टम हो सका। अस्पताल प्रबंधन ने तोडफ़ोड़ और मारपीट करने वाले नायक के रिश्तेदारों के खिलाफ मौदहापारा थाने में घटना की एफआईआर करवा दी है।

आदर्शनगर पहाड़ी चौक गुढिय़ारी निवासी 28 वर्षीय निराकार नायक पिता मक्खन नायक को सुबह सीने में दर्द हुआ। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ तो परिजन उसे सुबह 10.45 बजे आंबेडकर अस्पताल लेकर आए। ड्यूटी पर मौजूद आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रोहित दुबे ने जांच कर मरीज को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन सकपका गए।

सीएमओ ने शव का पीएम कराने की बात कहते हुए वार्ड ब्वाय से बॉडी को मर्चूरी शिफ्ट करने को कहा। स्टाफ ने डेड बॉडी को मर्चूरी के बाहर पहुंचा दिया था। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ से बहसबाजी के बीच उन्होंने मोहल्ले से और लोगों को बुलावा लिया। कुछ ही देर में 50 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए।

मर्चूरी के पास डेड बॉडी को लेकर सुरक्षा गार्ड व मोहल्लेवासियों में रस्साकशी होने लगी। गार्डों की संख्या कम थी, इसलिए नायक के रिश्तेदार और परिचित भारी पड़ गए। मोहल्ले के लोग व मृतक के परिजन स्ट्रेचर में रखी डेड बॉडी को मर्चूरी के बाहर से खींचते हुए वार्ड एक-दो होते हुए आंबेडकर प्रतिमा वाले गेट से बाहर ले आए। इस धक्का-मुक्की में गेट का ग्लास भी टूटकर चकनाचूर हो गया। सुरक्षा गार्ड व पुलिस चौकी के दो-तीन जवान लोगों को डेड बॉडी ले जाने से रोकने में नाकाम रहे।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment