विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> अब तो खुदा को ही लगाएंगे अर्जी, भगवान को सौपेंगे ज्ञापन

अब तो खुदा को ही लगाएंगे अर्जी, भगवान को सौपेंगे ज्ञापन

rakesh malviya | Dec 19, 2012, 10:03AM IST
 
 

 

रायपुर। शिक्षा विभाग में संविलियन और छठवें वेतनमान की मांग को लेकर 12 दिसंबर से बेमियादी धरने पर बैठे शिक्षाकर्मियों को अब भगवान और खुदा से ही भरोसा रह गया है। सोमवार को शिक्षाकर्मी कर नापते हुए मंदिर में हाजिरी देकर भगवान को ज्ञापन सौंपेंगे। धरनास्थल पर मुस्लिम शिक्षाकर्मी पैगंबरे इस्लाम के नाम पर दरुद पढ़कर फातेहा करेंगे। खुदा से मांग पूरी करने की दुआ की जाएगी।


शासन की ओर से भले ही शिक्षाकर्मियों की मांगें पूरी करने के संबंध में कोई पहल नहीं की जा रही है, लेकिन उन्हें ईश्वरीय शक्ति पर पूरा भरोसा है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद हजारों शिक्षाकर्मी सप्रेशाला में चल रहे बेमियादी धरने में पहुंचे। सुबह से ही अलग-अलग साधनों से शिक्षाकर्मियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर तक पूरा मैदान खचाखच भर गया। एकजुट होकर शिक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की। शिक्षक संघर्ष समिति के संचालक सदस्य संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने बताया कि शिक्षाकर्मी पूरी तरह से अपनी मांगों के लिए अटल हैं। अनिश्चितकालीन धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। शिक्षाकर्मी नेताओं ने आने वाले दिनों में आंदोलन का स्वरूप बदलने के संकेत दिए।


रक्तदान कर मानवसेवा का संदेश: शिक्षाकर्मियों ने रविवार सुबह आंदोलन के संचालक सदस्य केदार जैन के साथ रेडक्रॉस के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। पहले केवल 11 शिक्षाकर्मी ही रक्तदान करने वाले थे। बाद में उनकी संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई। शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षाकर्मी रक्तदान के जरिये यह संदेश देना चाहते हैं कि मानव सेवा में भी वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

 

एक पैर पर प्रार्थना : शिक्षाकर्मियों ने रविवार को धरनास्थल पर एक पैर पर खड़े होकर प्रार्थना की। हर थोड़ी-थोड़ी देर में शिक्षाकर्मियों का दल खड़े होकर उसी मुद्रा में प्रार्थना कर रहा था। शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। शिक्षाकर्मियों के मंच पर शाम तक संबोधन भी जारी रहा। एक के बाद एक शिक्षाकर्मियों ने अपने विचार रखे।धरने के दौरान शिक्षाकर्मियों में जोश पैदा करने के लिए कविता पाठ भी चलता रहा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment