रायपुर। कपड़ा व्यापारी झामनदास निहचलानी की बेटी वसुधा निहचलानी की गुरुवार की शाम होंडा सिटी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती ऐश्वर्या रेसीडेंसी स्थित अपने घर से श्याम घ्लाजा के लिए निकली थी। वहां उसका रेडिमेड का शोरूम है। उसकी कार राजीवनगर जाने वाली गली के किनारे मिली।
वह बेसुध थी। संजीवनी एक्सप्रेस से उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी दिपांशु काबरा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि २५ वर्षीय वसुधा को मिर्गी थी। माता-पिता के मुंबई में होने के कारण उनसे बातचीत नहीं हो पाई। पुलिस ने हालांकि उसकी मौत को संदिग्ध मानते हुए शव आंबेडकर अस्पताल के चीरघर में रखवाया है।
मुंह से निकला झाग: वसुधा को कार से निकालकर संजीवनी एक्सप्रेस में बिठाने वाले कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कार की ड्राइविंग सीट पर अधलेटी हालत में थी। उसका चेहरा बाजू वाली सीट की तरफ झुका हुआ था। मुंह से झाग भी निकल रहा था।