रायपुर— तिल्दा-नेवरा। दिल्ली गैंगरेप को लेकर जहां पूरे देश का माहौल गर्म है, वहीं दुष्कर्म की घटनाओं का सिलसिला भी जारी है। शनिवार की रात तिल्दा-नेवरा के वार्ड-7 में भी ऐसी ही घटना हुई। मकान मालिक के बेटे ने सातवीं की छात्रा की अस्मत लूट ली। लहूलुहान किशोरी की हालत देख स्तब्ध माता-पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपी फरार है। उधर बलात्कारी बेटे के पिता ने कहा कि बेटे ने एक जघन्य अपराध किया है, इसकी सजा उसे मिलनी चाहिए। उसने कहा कि मेरे बेटे को फांसी पर चढ़ा दिया जाए।