सांड के पैरों के नीचे आने से बची नन्हीं महक
thakurram yadav
| Dec 25, 2012, 13:52PM IST
रायपुर। सेजबहार कालोनी रायपुर में मंगलवार की दो साल की नन्ही महक भड़के सांड के पैरों तले रौंदने से बच गई। पैरों के नीचे आने से पहले उसके पिता ने बच्ची को एक बड़ी दुर्घटना से बचा लिया। दरअसल महक के पिता रामनारायण साहू अपने घर के पास बच्ची के साथ धूप सेंकने बैठे थे।
किसी काम से वे घर के अंदर गए। वापस आने में उसे थोड़ी देर हो गई और बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गई। उसी समय एक भारी-भरकम सांड दौड़ते हुए बच्ची की तरफ लपका। यह देखते ही रामनारायण के होश उड़ गए और वह तेजी से बच्ची की ओर दौड़ा।
सांड और बच्ची के बीच दो फीट की ही दूरी थी और पिता ने बच्ची को उठाकर दौड़ लगा दी। बच्ची सकुशल बच गई। इस घटना के बाद सेजबहार कालोनी वासियों ने हाउसिंग बोर्ड से कालोनी के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की है।






