विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> News >> देश के सबसे बड़े नक्सली हमले के दसों आरोपी बरी

देश के सबसे बड़े नक्सली हमले के दसों आरोपी बरी

Bhaskar news | Jan 07, 2013, 19:49PM IST
 
 


रायपुर- दंतेवाड़ा। देश के सबसे बड़े माओवादी हमले के गिरफ्तार सभी दस आरोपियों को सोमवार को दंतेवाड़ा के सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया है। ताड़मेटला कांड के नाम से देश भर में बहुचर्चित रहे इस वारदात में 76 जवान मारे गए थे।

ये भी पढ़ें- झारखंड में नक्सली हमलें में तीन जवान शहीद

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ताड़मेटला में वर्ष 2010 की छह अप्रैल के तड़के एरिया डोमिनेशन के लिए निकली 111वीं बटालियन सीआरपीएफ की टुकड़ी को घेर कर माओवादियों ने सीआरपीएफ के 75 जवानों की हत्या कर दी थी। वहीं इनकी मदद के लिए आ रहे बख्तर बंद वाहन को विस्फोट से उड़ा दिए जाने से जिला पुलिस बल के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 92 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

जिसमें से सुकमा जिले के मिसमा निवासी ओयाम गंगा, पोडिय़ाम हिड़मा, ओयाम हिड़मा, कवासी बुधरा, दुरो गंगा व करतम जोगा, गोरगुंडा के मड़कम गंगा और राजेश नायक, मोरपल्ली के बारसे लखमा और बुरकापाल निवासी माड़वी दुला के खिलाफ आईपीसी व विस्फोटक अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। करीब ढाई साल तक चले इस मामले में 43 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, लेकिन अभियोजन की ओर से पर्याघ्त साक्ष्य पेश नहीं किए जाने से एडीजे अनिता डहरिया ने सभी दस आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। इस मामले में 82 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment