रायपुर—जगदलपुर। बोधघाट हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निवासरत 25 वर्षीय प्रीति कौर ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय उसका पति घर पर नहीं था। मासूम बच्चों ने यह वाकया रोते हुए मोहल्ले के लोगों को बताया जिसके बाद आनन-फानन में उसके पति और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
मृतका प्रीति कौर अपने पति किशन सिंह व अपने दो बच्चों के साथ बोधघाट कालोनी में रह रही थी। कांकेर रोडवेज में कार्यरत उसके पति को बेटे सोनू ने फोन कर जानकारी दी। मृतका का पूर्व में लिखा एक और पत्र हाथ लगा है जिसमें उसने मो. सलीम नामक व्यक्ति का जिक्र किया है। जिसमें सलीम और उसके साथ ही उसके पति के बीच हुए विभिन्न घटनाक्रमों का जिक्र है। पत्र में सलीम पर अपना हाथ पकडऩे और उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते बोधघाट थाने में शिकायत किए जाने का उल्लेख है।