भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी का पिटारा खुला है। एक साथ 934 पदों पर खुली भर्ती की अधिसूचना बुधवार शाम जारी की गई है। इसमें एस-1 और एस-3 ग्रेड पर नियुक्ति की जाएगी। ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी।
बीएसपी ने आवेदन की शर्तों में कई नए बिंदु शामिल किए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन ऑन लाइन करना है। इसके लिए उनका ई-मेल आईडी अगले एक साल तक के लिए वैध होना चाहिए। दूसरा प्रमुख बिंदु यह भी है कि भिलाई स्टील प्लांट को किसी भी आवेदन को खारिज करने का अधिकार होगा और इस बारे में किसी तरह का पत्राचार भी बीएसपी नहीं करेगा।