विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Accident In Udaipur

मासूम छात्र को लगी टक्कर के बाद बिफरा समुदाय

Narendra Purbiya | Apr 19, 2012, 19:00PM IST
 
 


स्कूल के बाहर से अवैध पार्किंग हटाने की मांग, कलेक्टर को फूल भेंटकर दिखाई गांधीगिरी

 

उदयपुर. देहलीगेट तैयाबियाह स्कूल के बाहर गुरुवार सुबह जीप की टक्कर से तीन साल के मासूम बच्चे के घायल होने पर बोहरा समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। स्कूल के बाहर अवैध रूप से खड़ी रहने वाली गाडिय़ों को हटाने की मांग को लेकर बोहरा समुदाय की महिला, पुरुष और स्कूली बच्चें बड़ी संख्या में जुलूस के रूप में देहलीगेट चौराहे पर पहुंचे। जहां पर मानव श्रृंखला बनाकर मौन प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्कूल के बाहर से अवैध पार्किंग हटाने की मांग की गई।

 

जानकारी के अनुसार बोहरा वाड़ी निवासी बुरहानुद्दीन स्कूटर से अपने 3 साल के बेटे अब्बास लेकर देहलीगेट स्थित तैयाबियाह स्कूल छोडऩे जा रहे थे। स्कूल के बाहर निजी जीप ने स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे मासूम अब्बास के पैर में चोट लगी। यह घटना गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे घटित हुई। जिस पर बच्चे के पिता ने जीप चालक को टोका। इस पर जीप चालक ने टका सा जवाब दिया कि टक्कर से मर तो नहीं गया। ऐसे जवाब पर बात बढ़ गई और दोनों के बीच हॉट टॉक होने लगी।


सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय की महिलाएं और पुरुष स्कूल के बाहर खड़े हो गए। यहां से मदरसा तैयाबियाह सोसायटी के नेतृत्व सभी हाथ में गुलाब का फूल लिए जुलूस के रुप में देहलीगेट चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने कलेक्टर को गुलाब के फूल भेंट कर गांधीगिरी दिखाई।

अवैध पार्किंग हटाने की मांग


ज्ञापन में मांग की गई कि स्कूल के बाहर खाली पड़ी जगह अवैध पार्किंग स्थल बन गया है। जहां पर बिना परमिट की गाडिय़ां खड़ी रहती है। लॉरियों पर गुटखे, तंबाकू बेचे जाते है। यहीं स्कूल के बाहर कचरा फेंक दिया जाता है। इस संबंध में नगर परिषद को भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


स्कूल के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है और आज की घटना इसका ताजा उदाहरण है। ज्ञापन में स्कूल के बाहर सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करवाने का आदेश दिया गया।

 

Photo: Tarachand

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment