विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> उदयपुर : अस्पतालों में गंदगी देख उखड़े कलेक्टर

उदयपुर : अस्पतालों में गंदगी देख उखड़े कलेक्टर

chandrashekhar Gurjar | Aug 08, 2012, 18:40PM IST
 
 

चिकित्साधिकारियों को फटकार लगाई, कहा भविष्य में साफ-सुथरे रहे अस्पताल
उदयपुर। लसाडिय़ा उपखंड क्षेत्र के कूण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देखकर कलेक्टर हेमंत गेरा ने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में अस्पताल में सफाई रखने के लिए पाबंद किया। बुधवार को उन्होंने लसाडिय़ा उपखंड क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुबह लसाडिय़ा क्षेत्र के कूण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां सुविधाघर और अस्पताल में चारों और गंदगी देख उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना का स्टाक रजिस्टर देखा और मरीजों से दवाइयों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लसाडिय़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया, यहां भी उन्होंने स्टाफ को नियमित सफाई की हिदायत दी।
उपखंड अधिकारी कार्यालय भवन के काम की धीमी गति पर उन्होंने ठेकेदार को पाबंद करते हुए काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। इस बीच रोजगार गारंटी योजना के कामों को लेकर उन्होंने विकास अधिकारी और जेटीए को भी फटकारा और भविष्य में मस्टररोल कार्यस्थल पर रखने की हिदायत दी। एसडीएम ने अन्य दफ्तरों का भी निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं की समीक्षा की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment