विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> 16 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

16 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Bharat Sharma | Aug 11, 2012, 19:04PM IST
 
 

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा स्थित पदमावती कॉलोनी में शनिवार को घर के अंदर एक ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा आयुषी (16) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वापस आई मां को दरवाजा बंद मिलने पर उसने कई बार खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर वापस आए छात्रा के पिता रवि खंडेलवाल और चाचा शशि खंडेलवाल ने दरवाजा तोड़ा, तो बेटी आयुषी पंखे में लगाए फंदे से झूलती हुई मिली। बेटी को फंदे से उतार कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया।

घर पर अकेली थी छात्रा
पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कूल में छुट्टी होने के कारण आयुषी मां-पिता के नौकरी में जाने के बाद सुबह से ही घर पर अकेली थी। मां स्कूल में और पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। ऐसे में घटना के दौरान घर पर माता-पिता सहित कोई नहीं था।
दो महीनों से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज
जानकारी के अनुसार छात्रा सेंट्रल एकेडमी स्कूल की 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर वह कुछ समय डिप्रेशन में थी। इसी के चलते दो महीने से उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment