विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> भावुक हुये देश के चीफ जस्टिस, कहा - सोचा नहीं था ऐसा भव्य होगा स्वागत

भावुक हुये देश के चीफ जस्टिस, कहा - सोचा नहीं था ऐसा भव्य होगा स्वागत

Satish Kumar | Oct 13, 2012, 17:30PM IST
 
 


रांची।भारत के मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर ने कहा कि झारखंड के लोगों का स्नेह मुझे यहां खींच लाता है। मैं यहां जज की हैसियत से नहीं बल्कि इंसान के नाते आता हूं। यहां के लोगों का प्यार है कि मुझे झारखंड घर जैसा लगता है। पश्चिम बंगाल के बाद झारखंड मेरा दूसरा घर है। छह माह की अवधि में मुझे यहां के लोगों के साथ साथ महिला प्रोबेशन होम की बच्चियों के साथ ऐसा लगाव हो गया, जिसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।
 
मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरा झारखंड में ऐसा स्वागत होगा। एयरपोर्ट से मेरे साथ लोग वेब (लहर) की तरह चल रहे थे। मुझे वह दिन याद आ गया जब मैं झारखंड कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर यहां काम कर रहा था। मैं गढ़वा गया था। जस्टिस तिवारी के गांव के पास पांच से छह सौ लोगों की भीड़ इक्कठा थी। गाड़ी रुकते हुए लोग माला पहना कर स्वागत करने लगे। मैं पूरी तरह से माला में ढक गया। प्यार की कोई कीमत नहीं होती है। मैं जानता हूं कि मेरे चीफ जस्टिस नहीं रहने पर भी यहां के लोगों का ऐसा ही स्नेह बरकरार रहेगा। चीफ जस्टिस कबीर शनिवार को आरएंडडी सेल सभागार में झारखंड हाईकोर्ट की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि हमें संवेदनशील इंसान बनाना चाहिए। ऐसा काम करे कि दूसरे का अहित नहीं हो। समारोह में चीफ जस्टिस कबीर का सम्मान झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश टाटिया ने यहां की पारंपरिक पगड़ी और शॉल ओढ़ा कर किया । इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के जज आफताब आलम, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा, जस्टिस एसजे मुखोपाध्याय, मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमवाई इकबाल, झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश टाटिया, मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमवाई इकबाल, जस्टिस डीएन पटेल, जस्टिस एनएन तिवारी, जस्टिस कबीर की पत्नी मीना कबीर, जस्टिस आफताब आलम की पत्नी आजरा आलम, मेयर रमा खलखो, बार काउंसिल के चेयरमैन राजीव रंजन, मुख्यसचिव एसके चौधरी, डीजीपी जीएस रथ के अलावा हाईकोर्ट के वर्तमान और पूर्व न्यायाधीश उपस्थित थे। इनके अलावा हाईकोर्ट के वकील और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में जस्टिस एनएन तिवारी की ओर से सम्मान पत्र पढ़ा गया। इससे पूर्व चीफ जस्टिस कबीर ने राज्य के न्यायिक अधिकारियों को ज्यूडिशियल एक्सीलेंस इन डिसपेंशन ऑफ जस्टिस विषय पर संबोधित किया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेगा महिला प्रोबेशन होम : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य के लिए गर्व की बात है कि चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर का लगाव यहां के लोगों और महिला प्रोबेशन होम की बच्चियों के साथ है। हम सभी जस्टिस कबीर की संवेदनशीलता से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि महिला प्रोबेशन होम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा, ताकि जब भी जस्टिस कबीर और उनकी पत्नी मीना कबीर को फुर्सत मिले वह यहां की बच्चियों के साथ सीधी बातचीत कर सकें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से बेटियों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यहां बचपन बचाओ, जीवन आशा योजना और लाडली योजना चलाई जा रही है।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment