विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> हिंदी फिल्म मुंबई मिरर में आप सुनेंगे रांची की बिटिया का गाना

हिंदी फिल्म मुंबई मिरर में आप सुनेंगे रांची की बिटिया का गाना

puspgeet k | Jan 09, 2013, 11:47AM IST
 
 


रांची. पहले स्कूल, फिर मोहल्ले की सरस्वती पूजा, धीरे धीरे स्टेज करते करते ममता अब पहुंच चुकी है बॉलीवुड। यह वही ममता राउत है, जिसने सुर संग्राम सीजन टू में रांची के साथ साथ झारखंड का नाम रोशन की। बिंदास आवाज की मल्लिका रांची के इस बिटिया की आवाज अब आप अंकुश भट्ट निर्देशित हिंदी फिल्म मुंबई मिरर में सुन सकेंगे। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज होनेवाली है।

 

ममता के गाने से ही फिल्म में हीरो की इंट्री होगी। इसे लेकर ममता काफी उत्साहित है। पिछले दिनों वह मुंबई से चुटिया स्थित अपने घर पहुंची। मालूम हो कि सुर संग्राम में ममता को फस्र्ट रनर अप से ही संतुष्ट होना पड़ा था। लेकिन, उसने डीडी के रिएलिटी शो भारत की शान में अपनी डंका बजा दी। वह पिछले दो साल से लगातार मुंबई में है। नववर्ष पर अपने घर चुटिया आयी है।


 


ममता के अनुसार सुर संग्राम से उसे भोजपुरी फिल्मी दुनिया में गाने का मौका मिला है। पिछले एक साल में 40 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में गाना गा चुकी है। इनमें से 20 से अधिक फिल्में रिलीज हो चुकी है। बाकी जल्द ही परदे पर आनेवाली है। उसकी आवाज को भोजपुरी के दिग्गज गायक व संगीतकारों ने काफी तारीफ की है। तभी तो वह रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ की फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी है। कहती है कि अब वह हिंदी फिल्मों की दहलीज पर है। इस्माइल दरबार, नीरज श्रीधर(ढिंका चिका फेम) ने अपनी आगामी फिल्मों में गाना गाने का मौका दिया है। वह कहती है कि आइटम सांग का क्रेज बढ़ा है। मैं भी आइटम सांग गा रही है, लेकिन वल्गर नहीं।

रिएलिटी शो भारत की शान की विजेता रही

ममता अक्टूबर में दूरदर्शन के रिएलिटी शो भारत की शाम की विजेता रह चुकी है। विजेता बनने के बाद जाने माने म्युजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार व पाŸव गायिका उषा उथुप ने ममता को अपने एलबम में गाने का ऑफर किया था। ममता के अनुसार एलबम के गीत लिखे जा रहे हैं। जल्द ही रिकार्डिंग शुरू होगी।


इनके साथ हो चुकी है गाने की रिकार्डिंग



उदित नारायण, कल्पना, विनोद राठौर, मोहन राठौर, आलोक कुमार, मनोज मिश्रा, पवन सिंह इत्यादि।


ममता के लिए यादगार हैं ये फिल्में

कइसन पियवा के चरित्र बा, पियवा बड़ा सतावेला, नागिन, साली बड़ा सतावेली, दामाद चाहीं फोकट में इत्यादि।


सब जानते हैं, फिर भी लेते हैं ऑडिशन

रिएलिटी शो के कारण मुंबई में फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग जानते तो है। लेकिन, जब भी गाने की बात आती है तो वह मेरा ऑडिशन लेते हैं। ये गाना गाओ, अच्छा एक और सुना दो..। मुझे भी अच्छा लगता है कि इन्हें मेरी आवाज तो पसंद आ रही है। यही वजह से मैं रास्ते तय कर पा रही हूं।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment