विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> झारखंड : राज्यपाल ने की राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

झारखंड : राज्यपाल ने की राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश!

Agency | Jan 10, 2013, 12:54PM IST
 
 


रांची। झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने विधानसभा को निलंबित रखने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही झारखंड को लेकर लगाए जा रहे राजनैतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है। हलांकि राजभवन ने सिफारिश की पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने JMM के समर्थन वापस लेने से उत्पन्न स्थिति में झारखंड के सीएम अर्जुन मुंडा के इस्तीफा देने के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति को देखते हुये केंद्र से ये सिफारिश की है। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा "मुझे झारखंड के राज्यपाल से प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है। मैं इसे देखूंगा। किसी फैसले के लिये कुछ समय तक प्रतीक्षा कीजिये।" इससे पहले मुंडा ने कल इस्तीफा दे दिया था और उनके मंत्रिमंडल ने विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी।

वर्तमान राजनीतिक संकट उस समय शुरु हुआ जब भाजपा के सत्तारुढ गठबंधन की सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यपाल को एक पत्र लिखकर 28 महीने पुरानी सरकार से औपचारिक रुप से अपना समर्थन वापस ले लिया जिससे सरकार अल्पमत में आ गई. 82 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा और JMM के 18-18 सदस्य हैं।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment