रांची. टीम इंडिया के कप्तान व रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के शहर का मिजाज इन दिनों बदला बदला सा है। लोग एक नए तरह के रोमांच व जुनून में हैं। पहली बार यहां हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। क्रिकेट का बुखार लगातार तेज होता जा रहा है।
आज शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर क्रिकेट के कई सितारे जब सेवा विमान से आए तो उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब दिखे। बड़ी संख्या में लोगों ने सबका 'जोहार' किया। आज रांची आने वालों में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, अयाज मेनन, नवजोत सिंह सिद्धु, वसीम अकरम, संजय मांजरेकर, रमीज राजा, पॉल कालिंगउड, कमेंटेटर हर्ष भोगले व अभिनेत्री मंदिरा बेदी समेत अन्य शामिल हैं।
आप भी देखिए इन सबके आगमन व स्वागत की तस्वीरें।
फोटो : संजय कपरदार।