रांची। स्टेडियम में प्रैक्टिस के बाद दोनों टीमें पहले होटल पहुंचीं। खिलाड़ी तैयार होकर जब जेएससीए स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में जाने को वॉल्वो बसों पर निकले तो उनके दीदार के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। होटल के सामने क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखकर खिलाड़ी भी गदगद हो रहे थे। हर कोई बावला हुआ जा रहा था। किसी तरह सुरक्षा में लगे जवानों ने बस को आगे निकलवाया। पर ये क्या, सड़क पर भारी जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद टीमें स्टेडियम तक पहुंच पायीं।
आगे की तस्वीरों में देखिए किस कदर थम गया था शहर...
फोटो- संदीप नाग।