रांची। धुर्वा में नवनिर्मित इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद, कार्यवाहक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और बीसीसीआई के अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर पूरी टीम इंडिया मौजूद थी। उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
नागपुरी गीतों की धुनों पर अपने को थिरकने से कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी न रोक सके। नागपुरी गायकों की टीम ने अपनी संगीत से शानदार समा बांधा। आसमान से ग्लाइडर ने रंगों व फूलों की बारिश की। धौनी को थिरकता देख टीम इंडिया के अन्य खिलाडिय़ों ने भी जमकर तालियां बजाई और कार्यक्रम का आनंद लिया।
आप भी देखिए उदघाटन कार्यक्रम की तस्वीरें।
फोटो : संजय कपरदार।