विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> हॉकी मैच के टिकट के लिए मारामारी : तोडफ़ोड़, गार्ड व स्टाफ की जमकर धुनाई

PICS : ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं! टिकट की जगह मिली लाठियां, फिर भी...

1 of 5 Photos

रांची. राजधानी में हॉकी इंडिया लीग मैच के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट लेने गए लोगों को पुलिस की लाठियां भी खाने को मिलीं। मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के पीछे बनाए गए टिकट काउंटर पर बुधवार को जैसे ही टिकट समाप्ति का बोर्ड लगा, घंटों से लाइन में खड़े लोग उग्र हो गए। लोगों ने टिकट काउंटर में जमकर तोडफ़ोड़ की। उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जिधर रास्ता दिखा, लोग उधर भागे। लगभग 20 मिनट तक लाठीचार्ज कर पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया।

 

टिकट समाप्ति पर विवाद

 

नौ और 10 फरवरी को होने वाले हॉकी के सेमीफाइनल व फाइनल मैच का टिकट लेने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों की लाइन लगने लगी थी। 11 बजे तक लगभग दो हजार महिला-पुरुष लाइन में थे। टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को दो टिकट दिया जा रहा था। इसी बीच काउंटर के बाहर टिकट समाप्त होने का बोर्ड लगा दिया गया।

 

यह देख कुछ युवकों ने काउंटर पर मौजूद स्टाफ से पूछा, आधे घंटे में टिकट कैसे खत्म हो गया। कोई जबाव नहीं मिलने पर लाइन में खड़े लोग भड़क गए। इसके बाद टिकट काउंटर में मौजूद स्टाफ को उग्र लोगों ने लप्पड़-थप्पड़ कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। 

तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम...


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment