विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> स्पेशल 26 की तर्ज पर पड़ा छापा्र, कागज पर रोड बना कर अरबपति बन गया यह शख्स

SPECIAL 26 की तर्ज पर छापा, कागज पर रोड बना कर अरबपति बन गया यह शख्स!

1 of 5 Photos

रांची/धनबाद। अफसरों ने बेवजह बताई निर्माण की जरूरत। मुंह जुबानी बांटे टेंडर और लालबाबू सिंह ने कागज पर ही पूरा कर दिया ठेका निर्माण काम। लालबाबू सिंह के रातों - रात अरबपति बनने का राज यही है। सीबीआई फर्जी बिल भुगतान घोटाले का खेल देख हतप्रभ है। सीबीआई के अनुसार अब तक जो साक्ष्य सामने आए हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि साल 2009 से 2011 के बीच कुस्तौर क्षेत्र में लूट काल था।

 

इसी लूट काल ने एलबी सिंह जैसे अरबपति ठेकेदार को जन्म दिया। वह सबकुछ कुस्तौर क्षेत्र में हुआ, जो एलबी सिंह चाहता था। सीबीआई ने बताया कि पहले निर्माण कार्य की जरूरत बताई गई और फिर उसे बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए एलबी सिंह की झोली में डाल दिए गए।

 

एलबी सिंह ने कभी कागज पर रोड बनाया तो कभी नाला और कभी चहारदीवारी। कुछ जगहों पर काम किया तो टेंडर के शर्तो के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा के शर्तो के अनुसार किया। एक ही काम के दो - दो बार भुगतान बिल प्राप्त किए। सीबीआई ने जब साल 2009 - 2011 के बीच हुए ठेका कार्यों की जमीनी पड़ताल की तो लूट की लकीर लंबी दिखी। फर्जी बिल भुगतान घोटाले में दो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी सीबीआई के पास 200 से अधिक ठेका की जांच अभी बाकी है।



क्या है मामला

 


बीसीसीएल के कुस्तौर क्षेत्र में हुए फर्जी बिल भुगतान घोटाले की जांच के दायरे में चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह भी आ गया है। इस मामले की जांच कर रही धनबाद सीबीआई की टीम ने एलबी सिंह और उसके भाई कुंभनाथ सिंह के साथ बीसीसीएल के 6 अफसरों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की।

 

इनके खिलाफ सीबीआई ने 31 जनवरी, 2013 को ही प्राथमिकी (आरसी 1ए/2013 डी) दर्ज कर ली थी। घोटाले में एलबी, कुंभनाथ के अलावा कुस्तौर क्षेत्र के तत्कालीन डिप्टी इंजीनियर बीके ठाकुर, असिस्टेंट इंजीनियर वीके ठाकुर, सीनियर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आरपी सिंह, इंजीनियर ए पाठक, फाइनेंस मैनेजर देवकमल घोष और एसके बंदोपाध्याय को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने एक साथ इन सभी आरोपियों के ठिकानों को खंगाला। 13 घंटे तक चली छापेमारी में सीबीआई ने घोटाले से संबंधित कई फाइलें जब्त की हैं। चार बैंक लॉकरों को भी सील किया गया है।

 

आगे तस्वीरों में आप भी जानिये पूरा मामला -


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment