रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के साथ सेमीफाइनल से पहले स्टेडियम में प्रवेश के दौरान बदसलूकी की गई। असुंता को लाइन में लगकर स्टेडियम में प्रवेश करने को कहा गया। इसके अलावा उनकी सघन तलाशी भी ली गई। एक सुरक्षाकर्मी ने तो यहां तक कह दिया कि कप्तान हो तो अपने घर में रहो। यहां लाइन में लगकर और सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। असुंता या राज्य के अन्य दिग्गज खिलाडिय़ों को रिसीव करने के लिए गेट पर हॉकी इंडया या हॉकी झारखंड का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए पूरा घटनाक्रम...
फोटो : माणिक बोस