विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> हैदराबाद ब्लास्ट : झारखंड से भी जुड़े तार, सुरक्षा एजेंसियों को है इसकी तलाश

हैदराबाद ब्लास्ट : झारखंड से भी जुड़े तार, सुरक्षा एजेंसियों को है इसकी भी तलाश

Animesh Nachiketa | Feb 22, 2013, 16:36PM IST
 
 


रांची। हैदराबाद में गुरुवार की शाम हुए बम विस्फोट का झारखंड का भी कनेक्शन जुड़ता जा रहा है। खुफिया एजेंसी और एनआईए की टीम रांची में सक्रिय हो चुकी है। इंडियन मुजाहिदीन के दो दर्जन आतंकियों का झारखंड से रिश्ता रहा है। हैदराबाद में हुए बम ब्लास्ट में जिन तीन आतंकियो के नाम सामने आ रहे हैं उनमे से एक है रांची का मंजर इमाम। मंजर इन्डियन मुझाहिदीन का आतंकी है और मंजर को संगठन में अबू हनीफा के नाम से जाना जाता है। यह खूंखार आतंकी 2 वर्षों से फरार है।

 

आतंक के पंद्रह मामले दर्ज


दिखने में भोला भाला लगने वाला इस आतंकी पर आतंक के पंद्रह मामले गुजरात के शहरों में दर्ज हैं। वर्ष 2008 में हुए सूरत ब्लास्ट में रांची स्थित बरियातू के रहने वाले दानिश नदीम को गुजरात की एसआईटी टीम ने गुजरात में ही गिरफ्तार किया था। दानिश से ही मंजर इमाम का पता चला। दानिश नदीम इंडियन मुजाहिदीन का एक्टिविस्ट है जिसने सूरत ब्लास्ट में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। इसी दानिश की निशानदेही पर मंजर इमाम के घर वर्ष 2011 के जुलाई में एनआईए की टीम आई थी। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। एक साल बाद फिर एनआईए की टीम रांची पहुंची और उसके घर की कुर्की और भगोड़ा सम्बन्धी इश्तहार चिपकाया। खुफिया विभाग ने झारखण्ड पुलिस को एक सूची सौंपी है जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के चौबीस सदस्यों के नाम हैं। इन सबका सीधा संबंध झारखंड से है।
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ताव आईजी एसएन प्रधान की मानें तो पुलिस को परेशानी इस बात से भी है कि इन आतंकियों के परिजन और मोहल्ले वाले ही अक्सर पुलिस के ही खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं। मंजर इमाम के परिजन भी पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।


दानिश पर था आतंकियों की फौज बनाने का जिम्मा


खुफिया विभाग के सामने गिरफ्तार दानिश ने खुलासा किया है कि उसे 24 आतंकियों को तैयार कर संगठन को मजबूत बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। इसके बाद ही दानिश ने झारखण्ड के 24 युवाओं को आतंक फैलाने के लिए तैयार कर भी लिया।

 

 

जानिए, कब-कब और कहां-कहां हुए देश में आतंकी धमाके

तस्वीरों में देखें हैदराबाद बम ब्लास्ट के बाद का वीभत्स मंजर

हैदराबाद से पहले भी तीन बार फेल हो चुके हैं गृह मंत्री, जानिए पूरा सच!

पढिये, कैसे एक आम आदमी बना देश का सबसे बड़़ा आतंकी

बम ब्लास्ट से पहले हुआ था बयानों का विस्‍फोट

आतंक की 30 तस्‍वीरें : चिंतित हैं ऑस्‍ट्रेलिया, लहूलुहान हैदराबाद में मैच  

ब्लास्ट के बाद हंगामा, सांसदों ने ठप की संसद

PHOTOS : हैदराबाद की विचलित करने वाली तस्वीरें

HYDERABAD BLAST: 'वो किसे दोषी ठहराए, और किसको दुःख सुनाये' - अमिताभ

 

 

22 फरवरी की अन्य महत्वपूर्ण:
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment