रांची। बुरा न मानो होली है! किसी पर रंग डाला और इतना कह कर ठठा कर हंस पड़े। जिस पर रंग डाला वह भी मुस्कुरा गया और आ गया मजा। दोस्ती-यारी और रिश्तों की अनुमति हो तो होली में रंग खेलने में लिंग भेद भी बाधा नहीं बनती। पर यहां ऐसा किया, तो आपको एक सजा दे दी जाएगी, जो आपका दामन शायद जिंदगी भर नहीं छोड़ेगी। यह तालिबानी व्ववस्था किसी अरब, अफगानिस्तान या पाकिस्तान की नहीं बल्कि अपने ही देश में है।
हम बात कर रहे हैं झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में बसे एक आदिवासी समुदाय की। यहां के संथाल आदिवासियों में एक अजीब सी परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए यहां होली तो खेली जाती है पर रंगों से नहीं बल्कि सिर्फ पानी से।
क्या मिलती है सजा जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड