Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> जोधपुर: पंचायतों ,पटवार भवनों एवं चिकित्सालयों का पुर्न उद्धार के लिए मिला एक करोड़
जोधपुर: पंचायतों ,पटवार भवनों एवं चिकित्सालयों का पुर्न उद्धार के लिए मिला एक करोड़
KD Israni
| Aug 08, 2012, 18:37PM IST
जोधपुर। पंचायत समिति भवन,पटवार भवन, ग्राम पंचायत , चिकित्सालय, स्कूल सहित सरकारी परिसंपत्तियों के पुर्न:उद्धार के लिए एक करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। इस राशि से ग्राम पंचायत स्तर तक की परिसंपत्तियों कि मरम्मत करवा कर निखारा जाएगा ,ताकि ये संपत्तियां उपयोगी बन सकती है।
राज्य सरकार ने प्रदेश की परिसंपत्तियों के पुर्न:उद्धार के लिए प्रत्येक जिले को एक करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। सरकार ने इस योजना के तहत सभी 33 जिलों को पहली किश्त के रूप में 50-50 लाख रुपए की राशि आवंटित भी की दी है। राज्य सरकार ने नवाचार निधि योजना के तहत जिला परिषद जोधपुर को पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपए की राशि आबंटित भी कर दी है।
10 प्रतिशत राशि पब्लिक से,सीईओ ने दिए आदेश : पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस नवाचार निधि योजना के तहत उस ग्राम पंचायत की परिसंपत्ति की मरम्मत के खर्च का दस प्रतिशत राशि किसी दानदाता,पब्लिक अर्थात किसी भामाशाह से प्राप्त करना होगा। इसके बाद बजट का 90 फीसदी राशि सरकार देगी। जिला परिषद के सीईओ परमेश्वर बी ने सरकार से 50 लाख रुपए प्राप्त होते ही सभी बीडीओ का उनके क्षेत्र की परिसंपत्तियों के प्राथमिकता के आधार पर पुन:उद्धार के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
कलेक्टर को आवंटन का अधिकार :पंचायत राज अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने नवाचार योजना में राशि आबंटन का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर परिसंपत्ति मरम्मत के लिए दो लाख रुपए तक राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद अगर कोई परिसंपत्ति अधिक ऐतिहासिक ,पौराणिक अथवा अन्य किसी महत्व की है,तो कलेक्टर को अधिकार होगा कि वह अधिकतम 5 लाख रुपए तक राशि आबंटित कर दे।






