विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> रोडवेज: फलौदी,आबूरोड व जालोर के मुख्यप्रबंधक की ली क्लास

रोडवेज: फलौदी,आबूरोड व जालोर के मुख्यप्रबंधक की ली क्लास

KD Israni | Oct 26, 2012, 20:13PM IST
 
 

-जोनल मैनेजर ने पहली छह माही समीक्षा बैठक में रोडवेज का घाटा व खर्च बढ़ाने वालों को लगाई फटकार

जोधपुर। रोडवेज के जोनल मैनेजर ने पहली छह माही समीक्षा बैठक में राजस्व घाटा बढ़ाने एवं लक्ष्य पूरे नहीं करने वाले फलौदी,आबूरोड़ व जालोर के मुख्य प्रबंधकों की जमकर खिंचाई की। तीनों डिपो मैनेजरों को घाटा कम करने के साथ ही राजस्व रिसाव रोककर सरकारी खजाने में आय अधिक से अधिक आए इसके सघन उपाय करने के निर्देश दिए।

दाधीच शुक्रवार को अपने कक्ष में जोधपुर जोन के जोधपुर,बाड़मेर,पाली,सिरोही,जालोर ,फालना, आबूरोड़,फलौदी डिपो की बैठक ले रहे थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक शाम 4 बजे समाप्त हुई। इसमें पहले छह माह में दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप संचालन परिणाम, शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार रूटों पर बसों के संचालन,डीजल सहित मरम्मत खर्च एवं लागत सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। जोन महाप्रबंधक ने यात्रीभार के साथ आय बढ़ाने, खर्चों पर कंट्रोल करने पिछले घाटे को कम करने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए।
ये थे मौजूद :जोधपुर डिपो के प्रबंधक यातायात पीसी चौहान,बाड़मेर के मुख्य प्रबंधक मदन चौधरी, जालोर के मुख्य प्रबंधक मोहन सिंह ,आबूरोड़ के मुख्यप्रबंधक राधा मोहन सेन, पाली के मुख्य प्रबंधक जवाहर बोराणा, फलौदी के मुख्य प्रबंधक रघुराजसिंह व सिरोही के मुख्य प्रबंधक भंवरसिंह ने अपने अपने डिपो की संचालन,यात्री भार,घाटे,खर्च इत्यादि बिंदुओं पर अप्रैल से सितंबर तक की रिपोर्ट पेश की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment