विज्ञापन
 
 
 
 

<श्च><श्च><श्च>लौकी का जूस हो सकता है जहरीला,एडवाइजरी जारी<श्च>कड़वी हो लौकी तो न पीएं जूस। हरियाणा स्वास्थ्य निदेशक ने डॉक्टरों को जारी की एडवाइजरी

 
Source: omparkash thakur   |   Last Updated 16:48(10/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लौकी जूस का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य सेवाएं के डायरेक्टर, डॉ0 नरवीर सिंह ने आज यहां कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की है । रिपोर्ट में राज्य के रजिस्टर्ड मैडिकल प्रैक्टिशनर्स को भी इस बारे में अवगत कराने को कहा गया है। यही नहीं डाक्टरों के लिए लौकी के जहर के मामलों में उपचार के लिए प्रोफार्मा भी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर लौकी के जूस का उपयोग करता है तो उसे जूस पीने से पहले उस लौकी के छोटे टुकड़े को चखना चाहिए। अगर इसका स्वाद कड़वा है तो उस लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा लौकी के जूस को किसी अन्य जूस के साथ नहीं मिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लौकी का जूस पीने उपरांत अगर किसी व्यक्ति को बेचैनी, उल्टी, दस्त, उबकाई या किसी प्रकार की कोई अन्य तकलीफ महसूस होती है तो उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भी ऐसे मामलों में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा परामर्श की गई दवाइयां एवं चिकित्सा जांच के अनुरूप ही मरीजों का इलाज करना चाहिए। डॉ0 नरवीर सिंह ने राज्य के सभी डॉक्टरों से आग्रह किया किया है कि वे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध इस अनुसंधान रिपोर्ट का अवलोकन करें।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment