मिस वल्र्ड का ताज पहन मां को सरप्राइज देगी वान्या<श्च>श्च>मुझसे यहां मिलने आने का भी वक्त नहीं मिला
चंडीगढ़। मिस वर्ल्ड -2012 कंटेस्ट में जलवा दिखाने के लिए चीन पहुंची चंडीगढ़ की वान्या मिश्रा अपनी मां वेद मिश्रा को हमेशा ही सरप्राइज देती रही है। वान्या ने जब फेमिना मिस इंडिया का हीरों जड़ा ताज जीता था तो सबसे पहले मां को मोबाइल पर फोन कर सरप्राइज दिया।
चीन के डॉन्गशेंग फिटनेस सेंटर स्टेडियम (ऑरडोस, इनर मंगोलिया) में आज शाम होने जा रहे मिस वल्र्ड-2012 पेजेंट में वन्या भी खूबसूरती और स्मार्टनेस के तमाम इम्तिहानों से गुजरेंगी। मिस वल्र्ड पेजेंट में वन्या भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और उन पर नजरें टिकी हुई हैं चंडीगढ़ की भी।
वन्या की मां वेद मिश्रा ने कहा कि फाइनल में जाने से पहले वन्या को प्रैक्टिस करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया लेकिन जितना भी मिला, उसने पूरी जान लड़ा दी है।
जिम, डाइट और सोशल वर्क, वन्या इन सभी में इतनी बिजी थी कि मुझसे यहां मिलने आने का भी वक्त नहीं मिला। इसलिए मुझे उससे मिलने के लिए मुंबई जाना पड़ा।
अभी पिछले एक महीने से वह मंगोलिया (चीन) में है और शुक्रवार को हुए ब्यूटी विद परपज कंपीटिशन में उसने टॉप 10 में जगह बनाई है।






