विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> गोली मारकर पोल्ट्री व्यवसायी से लूटे 10 लाख

गोली मारकर पोल्ट्री व्यवसायी से लूटे 10 लाख

omparkash thakur | Sep 25, 2012, 18:02PM IST
 
 


 जींद! रवाना रोड आदर्श नगर कालोनी स्थित एक कार्यालय में बैठे पोल्ट्री व्यवसायी को गोली मारकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब दस लाख रुपए की नगदी लूट ली। बाद में पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
 
गोली से घायल सप्लायर को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पूरे शहर की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
तीन नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम
मनोज मदनहेड़ी, सतीश ईक्कस व संजय पूनिया जींद निवासी तीनों पार्टनर हैं और किसानों के पोल्ट्री फार्मों से मुर्गे, चूजे आदि को लेकर दिल्ली में सप्लाई करते हैं। पोल्ट्री फार्म संचालकों को पेमेंट देने के लिए मंगलवार को यहां कार्यालय पर बुलाया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नरवाना रोड स्थित आदर्श कालोनी स्थित हैचरी सप्लायर के दफ्तर में जब हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी निवासी हाल आदर्श नगर निवासी व्यवसायी मनोज सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोग अपने हिसाब-किताब को जोडऩे आदि की कार्रवाई में व्यस्त थे।
 
उसी दौरान तीन नकाबपोश हथियारबंद युवक दफ्तर में घुस आए। बदमाशों ने पिस्तौलें तान कर एक कट्टा बैठे हुए लोगों की तरफ फेंक दिया और कहा कि इसमें सारी पेमेंट की राशि डाल दो। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों को देखकर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और डर के मारे वे एक साइड में खड़े हो गए। बदमाशों ने वहां पर मौजूद प्रदीप नामक युवक से नगदी को कट्टे में डालने के लिए कहा और न डालने पर गोली मारने की बात कही। इस पर प्रदीप ने दराज से रखे नोटों गड्डी निकाली और कट्टे में डाल दी।
इसी बीच मनोज बीच में उठ खड़ा होकर एक साइड में गया तो एक बदमाश ने अपने पास पिस्तौल से गोली चला दी। गोली मनोज की जांघ में लगी और गिर पड़ा। इसके बाद करीब दस लाख की नगदी लेकर तीनों बदमाश पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एसपी व डीएसपी पहुंचे मौके

गोली मारने व लाखों रुपए की नकदी लूटने की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर ओमसिंह बलहारा, सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र खर्ब, शहर थाना प्रभारी रोहताश सिंह व पटियाला चौकी प्रभारी सत्यवान साहू घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए। बाद में सीन आफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में घायल व घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। बाद में पुलिस ने पार्टनर व्यवसायी बसंत की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment