विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> विधानसभा में युवकों ने मचाया उत्पात,सीएम की सुरक्षा में लगी सेंध

विधानसभा में युवकों ने मचाया उत्पात,सीएम की सुरक्षा में लगी सेंध

omparkash thakur | Oct 08, 2012, 22:25PM IST
 
 



जम्‍मू। हाल ही में अस्तित्व में आए जम्‍मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट के तीन युवा कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की रोजगार योजना और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की।
 
एक युवक दर्शक दीर्घा को लांघ विधायकों की गैलरी में आ गया और जोरदार नारेबाजी। विधानसभा में तैनात मार्शलों ने तुरंत इन सभी को सदन से बाहर निकाल दिया।
 
विधानसभा स्पीकर मोहम्‍मद अकबर लोन ने इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय और विधानसभा में सुरक्षा में सेंध की संभावना को नकार दिया है।
 
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान विजिटर गैलरी में बैठे तीन युवकों ने अचानक खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। बेरोजगार युवकों को रोजगार दो और जमू के साथ भेदभाव बंद करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इनमें से एक युवक दर्शकदीर्घा को लांघ कर सदन में वहां पहुंच गया जहां विधायक बैठे थे।
 
युवक ने वहां पर भी नारेबाजी जारी रखी। युवक की पहचान अंबेडकर गुप्ता तथा सहयोगियों की पहचान मुनीष खजूरिया और सन्नी मल्होत्रा के तौर पर हुई है। दर्शकदीर्घा में खड़े दो युवकों ने झंडे लहराते हुए नारेबाजी जारी रखी। युवकों को नारेबाजी करते देख वाच एंड वार्ड स्टाफ के मार्शलों ने तुरंत हरकत में आ कर तीनों युवकों को सदन से बाहर निकाला। मार्शलों की कार्रवाई में एक युवक की कमीज भी फट गई।
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment