एसएसपी के खिलाफ जांच के आदेश
omparkash thakur
| Oct 30, 2012, 10:53AM IST
चंडीगढ़। शहर के एसएसपी नौनिहाल सिंह को एक बार फिर सेक्सुअल हैरसमेंट व महिला को पिटवाने के आरोपों में जांच का सामना करना पड़ेगा। उन पर यह आरोप लगाने वाली जगजीत कौर की शिकायतों पर
झूठे साबित हुए हैं आरोप
यह पहला मौका नहीं है जब जगजीत कौर ने एसएसपी नौनिहाल सिंह पर आरोप लगाए हैं। पिछले 10 साल में वह पांच बार आरोप लगा चुकी हैं। दो बार पंजाब पुलिस के अफसरों ने जगजीत कौर के आरोपों की जांच की, एक बार ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने। हाईकोर्ट में भी आरोप साबित नहीं हुए।
कॉन्फ्रेंस में जगजीत कौर से सवाल-जवाब
दोपहर करीब 2 बजे प्रेस क्लब पहुंची जगजीत कौर ने कहा कि उन्होंने एसएसपी नौनिहाल सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लिटिगेशन पिटीशन) दायर की है। इस पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए तो वह मीडिया कर्मियों से उलझ गईं।






