विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> शिमला में अचानक गिरने लगे सफेद फाहे,सैलानियों के चेहरे खिले

PICS:जमीं पर उतरी जन्‍नत,सफेद चादर में लिपटी देवभूमि

1 of 25 Photos

चंडीगढ़/शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में सुबह से हिमपात होने से सैलानियों और स्‍थानीय लोगों के चेहरे खिल गए है। दुनिया में मशहूर रिज और माल रोड पर सुबह सफेद फाहे गिरते देख लोग खुशी से झूम उठे और होटलों में दुबके सेलानी बाहर आ गए।जाखू की पहाडिय़ों पर देवदार के हरे पेड़ों पर सफेद चादर बिछने से कुदरत का नजारा देखने लायक है।
उधर शिमला से करीब बीस किलोमीटर दूर कुफरी तो पूरी तरह से सफेद चादर में लिपट गई है। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हिमपात जारी है और चंडीगढ़ ,पंजाब व हरियाणा से लानियों ने शिमला का रुख कर दिया है।



दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में हुई इस बर्फबारी ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2007 में 14 और 15 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हुई थी। शिमला में सुबह करीब छह बजे से ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। करीब दस बजे यहां बर्फ के फाहों से सफेद चादर बिछ गई। वहीं, रोहतांग समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर सुबह से ही हिमपात जारी है। जनजातीय इलाकों भी बर्फबारी होने से संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

एकाएक हुई बर्फबारी से तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के दौरान कई स्थानों पर भारी हिमपात होने के भी आसार है।

 

 

विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शिमला में भी अगले दो दिन के दौरान फिर हिमपात हो सकता है।

फोटो-सतनाम सिंह व अजय भाटिया

आगे देखें शिमला और कुफरी के बेहद खूबसूरत नजारे

 
 


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment