विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> एजुकेशन में भी अब डील्स मिलेंगी शहर के ही दो दोस्तों ने लॉन्च की डिस्काउंट ऑफर वेबसाइट, नेकचंद बन

PICS:रॉक गार्डन मेकर पदमश्री नेक चंद का 88वां जन्‍मदिन मनाया

1 of 6 Photos

चंडीगढ़।बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए... तुम जियो हजारों साल। यही तमन्ना लिए शहर के दो लड़कों ने रॉक गार्डन के मेकर नेकचंद का 88वां जन्मदिन मनाया। साथ ही लॉन्च की गई डिस्काउंट ऑफरिंग वेबसाइट। रॉक गार्डन में 'डिस्काउंट कांउसिल नाम की इस वेबसाइट को नेकचंद ने लॉन्च किया।

वो खुद इसके पहले मेंबर बने। इस वेबसाइट को पंजाब यूनिवर्सिटी से मीडिया के पीएचडी स्कॉलर राधे कृष्ण और एमबीए स्टूडेंट मोहित कटियाल ने डिजाइन किया है। इस वेबसाइट पर शहर भर की एजुकेशन, होटल, शॉपिंग और ट्रेवल डील्स मिलेंगी।

हिमाचल बेस्ड राधे कृष्ण ने बताया 'वेबसाइट पर सभी ऑफर्स को थोक में एकत्र किया गया है। जिससे कम कीमत पर अच्छी डील्स दी जा सकें। साथ ही मुनाफे की रकम का एक शेयर चैरिटेबल ट्रस्ट को दान के रूप में दिया जाएगा। डेरा बस्सी में रहने वाले मोहित कटियाल उनके को-पार्टनर हैं। वो नवा गांव और आसपास स्लम इलाकों में बच्चों को पढ़ाते रहें हैं। उन्हीं बच्चों के लिए इस नई सुविधा को प्लान किया गया।
 

'फलदार पेड़ों से झुकना सीखो

1958 में देखे एक ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए नेकचंद ने 18 साल तक जमीन के बंजर टुकड़े पर बिना नागा, रोजाना चार घंटे काम किया और फिर तैयार हुआ 'रॉक गार्डन। 1976 में चंडीगढ़ के एक नायाब टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर खुले इस गॉर्डन में सभी गेट काफी नीचे हैं। अपने 88वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा 'इस गार्डन को देवी-देवताओं की नगरी के तौर पर बनाया था। सभी दरवाजों को नीचा रखा गया ताकि लोग झुकना सीखें और विनम्र बनें। हमें फलदार पेड़ों से झुकना और विनम्र होना सीखना चाहिए।।


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment