चंडीगढ़/लुधियाना। भारत ने वल्र्ड कप कबड्डी में पाकिस्तान को 59-22 अंकों से हराया।
तीसरे विश्व कप कबड्डी 2012 के फाइनल मैच के दौरान भारत ने प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को हरा कर कप पर अपना कब्जा जमाए रखा। भारत की टीम ने इतिहास रचते हुए जीत की हैट्रिक बनाई।
मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने विजेता भारतीय टीम को 2 करोड़, दूसरे स्थान पर रही पाकिस्तान टीम को 1 करोड़ व तीसरे स्थान पर रही टीम को 51 लाख रुपए का इनाम दिया गया। फाइनल मैच के दौरान लहिंदे पंजाब की असैंबली के डिप्टी स्पीकर राणा मसूद अहमद, राणा सना-ऊला, पाकिस्तान के सांसद सरदार मलिक, सेनेटर कर्मा माइकल, असैंबली सदस्य इंजीनियर दस्तगीर शामिल थे।
अगले कप के दौरान महिला टीम के लिए बढ़ेगी राशि
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा ने अगले वर्ष महिला वर्ग की इनामी राशि 51 लाख से बढ़ा कर 1 करोड़ कर दी जाएगी। पुरुष वर्ग में भारत का गगनदीप सिंह गगी खीरावाली सर्वोत्तम रेडर व ऐकम हठूर
भारत ने शुरू से बनाया दबाव
भारत ने फाइनल के दौरान पाकिस्तान टीम पर शुरू से ही दबाव बना लिया। भारतीय टीम आधे समय तक 33-9 से आगे चल रहा था। भारत के रेडर में गगनदीप सिंह गगी खीरांवाली ने 10, गुरलाल घनौर व मनिंदर सिंह सार ने 8-8, सुखवीर सिंह सरावां ने 7 अंक लिए जब कि जाफ लाइन में ऐकम हठूर ने 10, बलवीर सिंह पाला ने 7 , गुरविंदर सिंह काहलमा ने 4 जफफे लगाए। पाकिस्तान की तरफ से शफीक बट्ट ने 5 व मोहम्मद इमरान ने 3 अंक व जाफी सजाद गुज्जर ने 5 जफफे लगाए।
फाइनल मैच के दौरान लहिंदे पंजाब की असैंबली के डिप्टी स्पीकर राणा मसूद अहमद, राणा सना-ऊला, पाकिस्तान के सांसद सरदार मलिक, सेनेटर कर्मा माइकल, असैंबली सदस्य इंजीनियर दस्तगीर शामिल थे
ओलिंपियन को किया सम्मानित
फाइनल मैच के दौरान चार हाकी ओलंपियन बलजीत सिंह ढिल्लों, वरिंद्र सिंह, दविंदर सिंह गरचा, संजीव कुमार , बिग्रेडियर लाभ सिंह व मंजीत कौर एथलीट ओलंपियन, द्रोणाचार्य अवार्डी सुखचैन सिंह चीमा व अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह फिडा को सम्मानित किया।
उधर, महिला टीम ने मलेशिया को हरा खिताब जीता।