VIDEO:जाट नेता हवा सिंह सांगवान ने जाट आरक्षण पर कहा ये

चंडीगढ़। जाट आरक्षण मामले को लेकर जाट नेताओं की मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ चंडीगढ़ में शुरू हुई वार्ता समाप्त हो गईहै। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने वार्ता समाप्त होने के बाद कहा कि जाट आरक्षण की नोटिफिकेशन एक हफ्ते में जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ता ये मसला उभरा कि इस मसले पर प्रदेश सरकार केंद्र के स्तर पर क्या मदद करेगी। इसके अलावा मस्लिम जाटों को भी आरक्षण देने का मसला उठा है। जाट नेताओं ने कहा कि क्या इस दस फीसद में मुस्लिम जाटों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल सरकार की ओर से इन मसलों पर कोई जवाब नहीं आया है।
उधर, सीएम हुड्डा इस मसले पर तीन बजे मीडिया से रूबरू होने वाले है। वार्ता के लिए जाट नेता हवा सिंह सांगवान और ओपी धनकड़ भी वार्ताकारों में शामिल थे। इस मौके पर कई खाप नेता भी पहुंचे जाट नेताओ को वार्ता के लिए सीएम हुड्डा ने ही बुलाया था।
हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर गठित आयोग ने जाटों को दस फीसद आरक्षण देने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश पर सीएम हुड्डा ने जाटों को दस फीसदी आरक्षण देने की घोषणा करते हुए मामला केंद्र के पाले की ओर सरका दिया था। साथ ही जाटों के अलावा विश्नोई और कुछ और जातियों को भी इस दस फीसद में शामिल कर लिया।






