चंडीगढ़।आसिम सिंह हलवारवी, कोमल गाबा, अभय भगत, आनंद ढींगरा और रजनीश धीमान। इन पांच में से एक भी न हो तो चार लोग खुद को अधूरा समझने लगते हैं। हो भी क्यों न। इन पांचों में रिश्ता ही कुछ ऐसा कायम हो चुका है। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के लिए बने यह सभी लोग 'जुगाधÓ का हिस्सा हैं। और जुगाध समर्पित है सदियों से और सदियों तक सुने जाने वाले लोक और शांत संगीत, सूफी संगीत को। सिटी बेस्ड यह म्यूजिकल ग्रुप खुद की कंपोजीशंस बनाने में विश्वास रखता है और यही इसका स्टाइल भी है। वीरवार शाम 'जुगाधÓ विवेक हाई स्कूल-38 में सूफी म्यूजिक एंड इंस्ट्रूमेंटल जुगलबंदी (इंडियन फ्यूजन)पेश करेगा। सोमवार को जुगाध के मेंबर्स कोमल, अभय और आसिम ने इसकी जानकारी दी। इनके साथ आनंद ढींगरा वोकल और रजनीश धीमान तबला पर परफॉर्म करेंगे।
आगे देखे तस्वीरें और जाने पांच लोगों ने कैसे शुरू किया म्यूजिक का सफर