चंडीगढ़।पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुरू हो गया। आज बिछड़े नेताओं, कलाकारों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। पहले दिन विधायकों की संख्या कम रही। कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल जैसे कांग्रेस के दिग्गज नहीं पहुंचे। जबकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर बादल सहित तमाम अकाली दल के सीनियर नेता पहुंचे । भाजपा के भी सभी विधायक हाजिर रहे। बेटी का जबरन गर्भपात कराने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने में अदालत की ओर से दोषी ठहराई गई बीबी जागीर कौर भी विधानसभा पहुंची। उनको पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में जमानत दी है!
फोटो-रविंदर भाटिया
आगे देखे पंजाब विधानसभा में किस अंदाज में पहुंचे मंत्री व एमएलए