एएएस के प्रधान बने डॉ आहलूवालिया
चंडीगढ़। एशियन एलिलोपैथी सोसायटी का प्रधान पंजाब यूनिवर्सिटी में बॉटनी विभाग के प्रमुख डॉ अमरीक सिंह आहलूवालिया को नियुक्त किया गया है। इससे पहले एएएस के प्रधान चीन से थे। प्रो आहलूवालिया अगले तीन साल तक इस पद पर नियुक्त रहेंगे। सोसायटी के चुनाव मंगलवार की दोपहर हुए। इसमें सर्वसम्मति से भारतीय डॉ आहलूवालिया को प्रधान, इराक से डॉ इब्राहिम अलसदावी को उपप्रधान, पाकिस्तान से डॉ मोहम्मद फारुख को सेक्रेटरी, भारत से ही प्रो आरएन यादव को ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा जापान से प्रो वाई फूजी कोषाध्यक्ष चुना गया है। छह देशों के प्रतिनिधियों का चुनाव भी इसमें हुआ। जापान से प्रो एचके नागू ची, प्रो जेड चैक, पाकिस्तान से प्रो जेड ए चीमा इराक से हसन मजूरी के साथ ही दो महिला वैज्ञानिक भी इसमें शामिल हैं। इनमें लुइथानिया की प्रो केजूंजूने जा और इरान की प्रो फारुख अब्बा के नाम शामिल है।






