विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> 100 स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

100 स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

neena sharma | Dec 18, 2012, 19:21PM IST
 
 


चंडीगढ़। केबी डीएवी स्कूल सेक्टर 7 के इस समारोह का आयोजन मंगलवार को टैगोर थियेटर सेक्टर 18 में किया गया । मधु बंसल ने इस मौके पर इस स्कूल में सरल एहसास के तहत निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को एमपी फंड में से कुछ ग्रांट देने का वादा करते हुए कहा कि वे इसके लिए पवन बंसल से बात करेंगी।
अमृतांजलि कल्चरल शो समारोह में शिक्षा, खेल और बीते वर्ष स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लगभग 100 स्टूडेंट्स को ट्राफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। समारोह में 900 स्टूडेंट्स ने स्टेज पर भारत के कई प्रांतों के डांस और सांग की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पारंपरिक परंपरा के मुताबिक सबसे पहले गणेश वंदना की गई, डिस्को दीवाने और चांद तारे में केजी के नन्हें बच्चों ने प्रस्तुति दी तो पांचवीं के बच्चों ने गुनगुना..सांग पर डांस किया। स्टूडेंट्स रंग बिरंगी स्टाइलिश ड्रेसिज में स्टेज पर दबंग सांग.., राजस्थानी लोकगीत,भंगड़ा, गिद्दा की प्रस्तुति देते रहे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।

प्रिंसिपल मधु बहल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल द्वारा खेल शिक्षा में प्राप्त उपलब्धियों से परिचित करवाया। इस मौके पर डीएवी कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर सुभाष मढिय़ा, डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के सेक्रेटरी रविंद्र तलवार, डीएवी स्कूल सेक्टर 8 की प्रिंसिपल डॉ विभा और स्कूल स्टाफ व टीचर्स भी मौजूद थे।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment