24 तक करें असिस्टेंस के लिए अप्लाई
nanuu singh
| Dec 19, 2012, 18:12PM IST
चंडीगढ़। यूजीसी नेट की 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए यदि नेत्रहीन प्रतिभागियों को असिस्टेंस चाहिए तो वह 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के नेट एगजामिनेशन कोआर्डिनेटर प्रो अक्षय कुमार के अनुसार इस बार पीयू सेंटर से करीब 20044 प्रतिभागी यह परीक्षा देने वाले हैं। उनके रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस बार पीयू ने इसके लिए 46 सेंटर बनाए हैं। पेपर लिखने के लिए यदि किसी को मदद चाहिए तो वह 24 दिसंबर तक संपर्क करे, यदि बाद में आवेदन दिया जाएगा तो वह स्वीकार नहीं होगा।






