अमृतसर। रणजीत एवेन्यू स्थित ईशर सिंह स्कूल की ग्राउंड में सभी की नजरें थमी हुईं, हर तरफ जलवे बिखेरते हुए महंगे और दुर्लभ प्रजाति के कुत्ते। कुछ ऐसा ही नजारा अमृतसर केनन क्लब की तरफ से आयोजित डॉग शो के दौरान देखने को मिला। इस दौरान मर्सडीज़ कार से भी महंगे 40 लाख रुपये की कीमत वाले अर्जेंटीना के स्टैंडर्ड पूडल और हिमालयन गद्दी डॉग ने शो में दबदबा बनाए रखा।शो में पहुंचे काले रंग के पूडल के साथ बंगलुरु से पहुंचे पवन ने बताया कि इस कुत्ते की उम्र 2 साल है। आगे देखिए तस्वीरों में और क्या था इस डॉग शो में