विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> चंडीगढ़ में गोल्फ मेला 21 से

चंडीगढ़ में गोल्फ मेला 21 से

gaurav marwaha | Dec 19, 2012, 18:09PM IST
 
 



चंडीगढ़। चंडीगढ़ में गोल्फ टूरिज्म प्रमोट करने के लिए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब आठवें गोल्फिंग टूअर 2012 का आयोजन करने जा रहा है। ये हॉबी गोल्फ टूअर 21 से 23 दिसंबर तक तीन गोल्फ कोर्स पर खेला जाएगा जिसमें चंडीगढ़ गोल्फ क्लब(21 दिसंबर), फॉरेस्ट हिल रिजोर्ट (22 दिसंबर) और पंचकूला गोल्फ क्लब (23 दिसंबर) शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रेसिडेंट सीएसआर रेड्डी ने बताया कि इस टूअर में 11 देशों के करीब 75 गोल्फर्स हिस्सा लेंगे। हम इसके जरिए उन लोगों को अपने घर में खेलने का अनुभव करवाना चाहते हैं जो यहां से दूर हैं। ये टूर्नामेंट जब शुरू हुआ था तो इसका स्तर काफी कम था लेकिन अब हमें खुशी है कि ये दिन भर दिन बढ़ता ही जा रहा है।
हर देश का दिखेगा दम: मीडिया कमिटी के चेयरमैन डी.पी. आजाद ने बताया कि इस टूअर के आठवें संस्करण में हर देश का दम देखने को मिलेगा। हमने पिछले सातों सालों में इसे एक अगल ही स्तर पर पहुंचाया है और ये उन सब से बेहतर होगा। हमारे पास इसके लिए अब तक यूएसए से 38, कैनेडा से 17, ऑस्ट्रेलिया से आठ, सिंगापुर से पांच , यूके से पांच, दुबई से दो और ब्राजील, फ्रांस, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स और कुवैत से एक-एक एंट्री आई है।
6 फैमिली भी दिखाएंगी भी खेलेंगी गोल्फ: आठवें चंडीगढ़ गोल्फिंग टूअर 2012 में 6 फैमिली भी अपना दावा पेश करेंगी। इस बारे में डी.पी. आजाद ने बताया कि पिछले जब हमने ये शुरू किया था तो इसमें एक भी परिवार ने हिस्सा नहीं लिया था। 2010 में हमारे पास गुजरात की एक एनआरआई फैमिली खेलने के लिए आई थी जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या तीन हो गई। इस बार हमारे यहां 6 परिवार एक साथ गोल्फ खेलेंगे। इस इवेंट का पहले दिन टी-ऑफ के रूप में शुरू होगा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में। उसके बाद सेकेंड राउंड के लिए दूसरे दिन फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिजॉर्ट में मुकाबले होंगे। तीसरे और आखिरी दिन पंचकूला गोल्फ क्लब में तीसरा राउंड और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment