चंडीगढ़। सर्दी के इस मौसम में जब हर ओर लोग गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में सैंटा क्लॉज गरमी-गरमी चिल्लाते हुए नजर आए। गरमी से बचने के लिए वह इधर-उधर भागे भी मगर किसी ने उनकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार इतनी परेशानी के बावजूद भी सैंटा ने अपनी जिम्मेदारी खूब निभाई। प्यार भी बांटा और प्यार भरे गिफ्ट भी। यहां बात हो रही है सेक्टर-27 के जाट भवन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी-8) की ओर से ऑर्गनाइज क्रिसमस पार्टी 2012 की। पार्टी का थीम क्रिसमस था जिसमें इंस्टीट्यूट के सभी स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस इवनिंग को वास्तविक माहोल देने के लिए पूरी एंबियंस को क्रिसमस के रंगों ग्रीन, व्हाइट और रेड कलर से सजाया गया। सैंटा क्लॉज भी इसी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। स्टूडेंट्स और सभी मेहमानों को कैंडीज और चॉकलेट्स बांट रहे सैंटा बने इंटीरियर डिजाइनिंग-फस्र्ट ईयर के स्टूडेंट आकाश से सैंटा बनने के उत्साह के बारे में पूछा , तो सामने से जवाब आया सैंटा का मतलब है 'फन लविंग।Ó फिर बोले गिफ्ट्स बांटकर मजा तो आ रहा है मगर गरमी बहुत लग रही है। यह बोलते-बोलते सैंटा ने कैप उतारने की कोशिश की तो इंस्टीट्यूट की एक मेंबर ने उन्हें कैप न उतारने का इशारा किया। दरअसल आकाश को सैंटा की ड्रेस में गरमी लग रही थी मगर सैंटा बनने के लिए उन्होंने इसे काफी देर तक झेला।
इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने अपनी इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करते हुए सुंदर सैंटा क्लॉज,गोल्ड और सिल्वर बैल्स, चमकीले सितारों से पूरे हॉल में कटआउट्स बनाए। मुख्य आकर्षण था इंटीरियर डिजाइन के स्टूडेंट्स द्वारा बनाया गया एक बड़ा बैकड्राप जिसमें सैंटा को उसके फेमस स्लैज पर पहुंचते दिखाया गया। रेड, ग्रीन और व्हाइट कलर्स की ड्रेसेस के साथ मैचिंग असेसरीज पहनकर सभी स्टूडेंट्स इस पार्टी में पहुंचे। डीजे भानु की बीट्स पर स्टूडेंट्स जमकर नाचे और खूब एंजॉय भी किया। इसी बीच फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स निरंजन और मोनिका ने बॉलीवुड नंबर्स 'यूपी वाला ठुमकाÓ और 'मैं तो रस्ते से जा रहा थाÓ पर डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं रमनप्रीत कौर, नीरज और चेतना ने पंजाबी गीत 'मुंडे तेरे हुसन दे मारेÓ पर डांस कर माहोल को पंजाबी रंग में रंग दिया। पार्टी के दौरान कई खेल और एक्टिविटीज भी हुईं। लड़के और लड़कियां दोनों के लिए म्यूजिकल चेयर्स रखीं गई थी। इसके अलावा पार्टी में बेस्ट डांसर-मेल और फीमेल, बेस्ड ड्रेस्ड-मेल और फीमेल,बेस्ड ड्रेस्ड फैकल्टी भी चुने गए।
क्रिसमस यानी कि फन
पार्टी को एंजॉय करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स के लिए क्रिसमस का मतलब सिर्फ मस्ती था। एक बहाना पार्टी को एंजॉय करने का, डांस करने का। फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट विनी ने कहा कि वह कई दिनों से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने शॉपिंग भी की। वहीं मनवीन ने कहा कि उनके लिए क्रिसमस का मतलब ढेर सारे गिफ्ट हैं जो उन्हें फ्रेंड्स और पेरेंट्स से मिलते हैं।