केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के पिता हीरा लाल सिब्बल का निधन

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के पिता व जाने माने वकील हीरा लाल सिब्बल ने शनिवार सुबह पीजीआई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे व पिछले करीब एक सप्ताह से पीजीआई में वेंटीलेटर पर थे। 98 वर्षीय हीरा लाल पीजीआई की रेस्पिरेटरी केयर यूनिट में दाखिल थे। वे निमोनिया के साथ-साथ वे दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। हीरा लाल सिब्बल के देहांत की जानकारी मिलने पर पीजीआई में जानी मानी हस्तियां पहुंचना शुरू हो गई। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर सेक्टर 4 स्थित निवास स्थान पर ले जाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे सेक्टर 25 स्थित क्रीमेशन ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा। पद्म भूषण व पंजाब रत्न से नवाजे गए हीरा लाल सिब्बल के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सिब्बल पंजाब के दो बार एडवोकेट जनरल भी रहे थे। हीरा लाल सिब्बल ने मंटो और इस्मत चुगतई जैसे लेखकों के केस लड़े थे।






