इंदिरा गांधी के हत्यारों को अकाल तख्त ने किया सम्मानित

चंडीगढ़। अकाल तख्त ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों को सम्मानित किया है। अकाल तख्त के प्रमुख गुरबचन सिंह ने इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह के पिता त्रिलोक सिंह को सिरोपा भेंट किया और उन्हें पंथ का शहीद करार दिया।
ये सम्मान आज आयोजित एक समारोह में दिया गया। समारोह में एसजीपीसी का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। एसजीपीसी की ओर गोल्डन टेंपल समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के गुरुद्वारों का कामकाज चलाया जाता है।इन्हें 1992 में आज ही फांसी पर लटकाया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनकी सिक्योरिटी में तैनात सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने बिलकुल नजदीक से गोली मार कर हत्या कर दी थी। बेअंत सिंह को इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी ने मौके पर ही ढेर कर दिया था। सतवंत सिंह और केहर सिंह को बाद में फांसी दे दी गई थी। केहर सिंह हत्या की साजिश में शामिल था।
दल खालसा के नेता कंवरपाल सिंह ने कहा कि अकाल तख्त ने इन तीनों को पंथ का शहीद करार दिया है।






